एक टोली में पांच कार्यकर्ता होंगे। 20 हजार से अधिक की राशि अकाउंट पेई चेक या बैंक ट्रांसफर द्वारा ही स्वीकार्य होगी। विहिप के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन के मुताबिक इस अभियान के माध्यम से देश के कुल साढ़े छह लाख में से सवा पांच लाख गांवों के 13 करोड़ से अधिक परिवारों के 65 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसमें दस लाख टोलियों में 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगे हैं।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। देश के पहले व्यक्ति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति कोविंद ने 5 लाख 1 रुपए की निधि दी। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए का चंदा दिया।
हनुमान मंदिर के लिए एक मुस्लिम शख्स ने अपनी डेढ़ लाख रुपए की जमीन दान दे दी। मामला बेंगलुरु का है। बेंगलुरु के काडूगोडी इलाके के रहने वाले 65 साल के एचएमजी बाशा ने देखा कि हनुमान जी का मंदिर छोटा है, जिससे भक्तों को परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि बड़ा मंदिर बनवाने के लिए खुद की जमीन दान दे दे।
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं। इन पैसों से किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे। ठंड के मौसम में पंजाब के किसान और बुजुर्ग सिंघू बॉर्डर पर बैठकर धरना दे रहे हैं।
मनीष मिश्रा का परिवार आर्थिक स्थिति के हिसाब से काफी मजबूत है। जहां उनके भाई टीआई हैं, पिता व चाचा एडिशनल एसपी से रिटायर हुए हैं। जब मनीष आखिर वक्त में दतिया में तैनात थे तो उस दौरान वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे।
आश्विन मास की पूर्णिमा को धर्म ग्रंथों में बहुत ही खास बताया गया है। माना जाता है कि पूरे साल में सिर्फ इसी तिथि पर चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं के साथ होता है। शरद ऋतु में आने के कारण इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को थी लेकिन पूर्णिमा तिथि के दौरान तीर्थ में स्नान और दान 31 अक्टूबर को किया जाएगा।
17 अक्टूबर, शनिवार को सूर्य राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। इसे तुला संक्रांति कहते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरी से दक्षिणी गोलार्द्ध में चला जाता है।
दान उत्सव अभियान के तहत, नारायण सेवा संस्थान ने उदयपुर, लखनऊ, शामली, वृंदावन में 150 से अधिक परिवारों के लिए मुफ्त मासिक राशन वितरण शिविर आयोजित कर रहा है।
17 अगस्त, सोमवार को सिंह संक्रांति है। इस दिन सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। हिन्दी पंचांग के अनुसार एक वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। सूर्य जब राशि बदलता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है।
अक्षय कुमार ने कोरोना काल में पीएम केयर फंड में 25 करोड़ का दान करने के अलावा मुंबई पुलिस और बीएमसी की भी मदद की। अब एक बार फिर खिलाड़ी कुमार ने मुंबई पुलिस को फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपी हैं।