दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। इसके लिए हर बूथ पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 1 लाख से अधिक सदस्य बन चुक हैं। जोर-शोर से दिल्ली में कांग्रेस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ कॉग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रविवार को एक महत्वपूण बैठक हुई। इसमें कांग्रेस महासचिव अजय माकन मौजूद थे। वे ही दिल्ली में उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।
वडोदरा नगर निगम (Vadodara Municipal Corporation ) (VMC) में बंपर वैकेंसी निकली है, जिसके तहत 641 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के प्रचार में सख्ती की है। यहां प्रचार के लिए किसी रोड शो, बाइक रैली की अनुमति नहीं है। केवल 5 लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति है। 50% क्षमता के साथ इनडोर स्थानों पर राजनीतिक बैठकों की अनुमति। खुली जगह में राजनीतिक रैलियों के लिए 500 लोगों की अनुमति दी गई है।
इस बार निगम चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। किसी का बेटा तो किसी की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। कुछ वरिष्ठ नेताओं की बहुएं भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। कई सीटें ऐसी हैं, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
राज्य की 111 नगर पालिकाओं के चुनाव बाकी है। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि बंगाल सरकार को चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है और बाकी नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में होंगे।
KMC चुनाव 2021 कोलकाता में यह गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चुनाव से पहले इतनी मोटी रकम का बरामद होना कई सवाल खड़े करता है। यह पैसा चुनाव के कारण शहर में लाया गया था? या इसके पीछे कोई और कारण है? पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे हवाला गैंग का हाथ तो नहीं है।
नगर निकाय के बहुत से कर्मचारियों ने अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक नहीं लगवाई है, इसीलिए टीएमसी अब सख्ती दिखा रहा है। ठाणे नगर निकाय के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारी जब तक अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाते, उन्हें सैलरी नहीं दी जाएगी।
गुजरात में 6 नगर निगमों में 576 वार्ड के लिए 21 फरवरी को वोटिंग हो रही है। ये निकाय हैं-अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर और भावनगर। पंजाब में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुजरात में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। किसान आंदोलन के चलते भाजपा को पंजाब में नुकसान उठाना पड़ा था। गुजरात में भाजपा ने 31 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सातों नगर निगमों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने मोगा, होशियारपुलर, कपूरथला, भठिंडा, पठानकोट, बटाला और अबोहर में कांग्रेस जीत चुकी है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि अब उन लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा, जिनकी वजह से सड़क पर गंदगी होती है। इसके लिए निगम होमगार्ड्स की मदद ली जा रही है, जिनके मदद से गंदगी करने वाले संबंधित लोगों से वसूली की जाएगी।