गांधी मैदान में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार की पार्टी के नवादा से विधायक कौशल यादव अपने कार्यकर्ताओं से पैर का मसाज करा रहे थे। उनका वीडियो कल से तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए वो वीडियो।
इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तासीन जनता दल यूनाइटेड ने अपने चुनावी अभियान का आगाज आज कर दिया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता रैली में सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी अभियान का शंखनाद किया।
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें पीएम मोदी से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
बिहार के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक बीते 17 फरवरी से समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के लिए हड़ताल पर है। 25 फरवरी से माध्यमिक स्कूल के शिक्षक भी हड़ताल पर चले गए है। शिक्षकों की मांग पर सीएम नीतीश कुमार ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।
नागरिकता संशोधन कानून जब से लागू हुआ है, तब से पूरे देश में लगातार सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इन दिनों बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। जहां विपक्षी पार्टियां इसका जमकर विरोध कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति पर आगे बढ़ती दिख रही है। शनिवार को सत्तासीन जदयू ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति साझा की और पार्टी नेताओं को टास्क सौंपे।
लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने विवादित बयान देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना कंस से की है। साथ ही यह भी कहलवाया कि 2020 में कंस का वध होगा।
' नीतीश जी हमेशा कहते हैं कि वह गांधी, जेपी और लोहिया के आदर्शों को नहीं छोड़ सकते। फिर वह उन लोगों के साथ कैसे रह सकते हैं जो कि गोडसे की विचारधारा का समर्थन करते हैं। दोनों एक साथ नहीं चल सकते।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पिता समान बताने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि गांधी और गोडसे कभी एक साथ नहीं चल सकते।
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। सीट बंटवारे पर अभी कुछ सहमति नहीं हुई है। लेकिन सभी पार्टियां अपना-अपना दावा ठोंक रही है।