पश्चिमी नेपाल में एक यात्री बस पर्वतीय सड़क पर पलट गयी। । यह दुर्घटना अरघाछी जिले में हुई है। जिसमें आठ महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गयी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अयोध्या में भगवान राम के विवाह की तैयारी में जुटा है। बता दें, विहिप 5 साल में एक बार अयोध्या से नेपाल के जनकपुर भगवान श्रीरात की बारात लेकर जाता है।
भारत की ओर से जारी देश के नए राजनीतिक मानचित्र में कालापानी को उसगइ सीमा में कथित तौर पर दिखाये जाने पर नेपाल ने आपत्ति जतायी है।भारत ने शनिवार को नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया था जिसमें नवगठित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को उनकी सीमाओं के साथ दिखाया गया है।
बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के माध्यम से चीन पूरे हिमालयी क्षेत्र में बंदरगाहों, सड़कों, रेलवे और हवाई अड्डों के माध्यम से संचार नेटवर्क का विस्तार करना चाहता है। नेपाल पहले से ही बीआरआई परियोजना के लिए हस्ताक्षर कर चुका है।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एसएसबी ने तीन महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 12 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी नेपाली समकक्ष विद्या देवी भंडारी के हिमालयी राष्ट्र का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारे इतने शातिर थे कि उनकी किसी भी गतिविधि की खबर पुलिस को नहीं लगती थी। लेकिन पैसे खत्म होने के बाद उसके अरेंजमेंट की कोशिश ने दोनों को पुलिस के जाल में फंसा दिया।
नेपाल के कप्तान पारस खड्का अपने देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में हैं। लेकिन वे आजकल चर्चा में है। दरअसल, सिंगापुर के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने शानदार पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत दिलाई। पारस ने इस मैच में 52 मैच में 106 रन की पारी खेली।
नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के गवर्नर चिंरजीवी नेपाल और नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से एक सौ, एक हजार और 2500 नेपाली रुपये मूल्य के सिक्के जारी किए।
पाकिस्तान के बाद नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को लगभग 06:34 बजे नेपाल में भूकंप आया। सबसे ज्यादा प्रभाव गोरखा लामजुंग सीमा क्षेत्र में देखा गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।