नोएडा में सांड ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी यथार्थ हॉस्पिटल में मौत हो गई। हादसे के वक्त जैकलीन अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
आखिरकार करप्शन की सिंबल बने नोएडा के अवैध 40 मंजिला जुड़वा टॉवर (twin towers) को गिराने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिराने की इजाजत दे दी है। ये 28 अगस्त को गिराए जा सकते हैं।
नोएडा की सोसायटी में महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपित श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कथित तौर पर बीजेपी नेता की पत्नी अनु त्यागी ने मीडिया के सामने आकर नोएडा पुलिस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की अभी और मुसीबत आने वाली है क्योंकि प्रयागराज में भी उसके खिलाफ शिकायतकर्ताओं ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए है। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक ऑनलाइन शिकायत की थी लेकिन आज शिकायतकर्ता खुद पहुंचकर तहरीर देंगे।
शराब पीने से रोकने पर पति ने अपनी ही पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। चाकू से वार किए जाने पर गंभीर रुप से घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नोएडा में महिला से बदसलूकी मामले में वांछित अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके पुराने मामले और छिपने की कहानी खुलकर सामने आने लगी है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी को एक फोन कॉल उसे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचाने में मददगार साबित हुई।
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को अभी-अभी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। अब उसे नोएडा ले जाने की तैयारी हो रही है। श्रीकांत त्यागी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ भी सख्त हो गये थे।
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार चल रहा है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस की गई है। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस अभी इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।
नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से विवाद के बाद श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। 25 हजार का इनाम घोषित किए जाने के साथ ही उसके पीछे एसटीएफ भी लगी हुई है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा से भागकर उत्तराखंड गया था। हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच उसका लास्ट लोकेशन मिला है। उसने वकीलों और सहयोगियों से संपर्क करने की कोशिश की। पुलिस की आठ टीम उसकी तलाश में जुटी है।