प्रताप सिंह बाजवा को सोनिया गांधी का जबकि राजा वड़िंग को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। वहीं, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब की कांग्रेस में अपना प्रभाव है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा, इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।
पंजाब में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब दो राज्यों का सत्ता संभाल रही है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अब कुछ और राज्यों में जीत के साथ पार्टी का दायरा बढ़ाना चाहते हैं। यही कारण है कि चुनावी राज्यों के लिए उन्होंने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
सिद्धू ने चुनाव हार की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने कहा कि चुनाव उनकी नहीं चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में लड़ा गया। सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पार्टी हाईकमान की इच्छा के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
हरियाणा के गुरुग्राम से पूर्व बीजेपी विधायक उमेश अग्रवाल और इनेलो नेता व पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी ने आप ज्वाइन कर ली है। इसके साथ साथ दस के अलग अलग पार्टियों के दस के लगभग सीनियर कार्यकर्ता भी आप में शामिल हो गए हैं।
पंजाब विधानसभा में मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा दिया है।
कांग्रेस उम्मीदवारों ने पार्टी हाईकमान से साफ-साफ कह दिया है कि वह सिद्धू और चन्नी के सामने किसी भी तरह की बात नहीं रहेंगे। जिस कारण से इस मंथन से चरणजीत चन्नी और सिद्धू को दूर रखा गया है।
एक नेशनल टीवी न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे बलराम जाखड़ के पुत्र व पंजाब राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर एक नायक की तरह पेश किया था।
Congress cwc meeting : पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, बल्कि उसके हाथ से पंजाब भी छिन गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।
चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस को न सिर्फ कैप्टन ऐरा से निकाल कर लाने में कामयाब रहे, बल्कि सीएम पद की महाराजा वाली छवि को तोड़ते हुए इस पद को आम आदमी की पहुंच में ले आए। यही कारण थे एक बार फिर से पंजाब में कांग्रेस की चर्चा होने लगी थी। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी के सारे किये धरे पर पानी फेर दिया।
Election Counting Big Update : उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज रात तक सबके सामने होंगे। इस बीच तमाम बड़े उलटफेर दिखाई देंगे तो कई जगह प्रत्याशी अपने किले में डटे रहेंगे। सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी बढ़त में है। बड़े अपडेट्स के लिए बने रहें एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ।