स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा- केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
केरल में पिछले 8 हफ्तों में औसत डेली न्यू टेस्ट में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। औसत दैनिक नए टेस्ट 1,11,000 से घटकर 96,500 रह गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण को लेकर केरल की स्थिति चिंताजनक है। यहां बीते दिन 22 हजार से अधिक नये केस मिले, जबकि देश में 42 हजार के करीब। केरल में मौतें भी इसी दौरान 156 हुईं।
जिन्हें लगता है कि देश से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा टल चुका है; उन्हें सचेत होने जाने की जरूरत है! देश के कुछ राज्यों में अभी भी लापरवाही के चलते संक्रमण थमा नहीं है। इनमें महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के केस पांचवें दिन एक लाख से कम यानी 84 हजार आए हैं। यह 70 दिन बाद सबसे कम आंकड़ा है। हालांकि मौतों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। एक दिन में फिर 3996 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.39% है। देश के पांच राज्यों में 71 प्रतिशत एक्टिव केस हैं।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में आने की राहतभरी खबर के बीच बिहार ने सबको चौंका दिया है। बिहार में कुछ समय से मौतों का आंकड़ा अपडेट नहीं हुआ था। लेकिन कल जब इसे अपडेट किया गया, तो पिछले 24 घंटे का आंकड़ा जम्प लेकर 6138 हो गया। अगर यह एक दिन का आंकड़ा होता, तो रिकॉर्ड तोड़ देता। पिछले 24 घंटे में देश में 93 हजार से अधिक नए केस मिले। यह अच्छी बात है कि इसी दौरान 1.48 लाख लोग रिकवर भी हुए। गोवा में पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक निकली।
जिस तरह से कोरोना के नये मामलों में गिरावट आ रही है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा टल गया है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 87 हजार से अधिक केस मिले हैं। यह 63 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, मौतों पर भी अंकुश लगता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2115 लोगों ने जान गंवाई। यह 46 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी राज्य में नये मामले 20000 तक नहीं पहुंच सके।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा टलता दिखाई दे रहा है। 62वें दिन देश में सबसे कम यानी 1.01 लाख नये केस आए हैं। एक अच्छी बात यह भी कि 45 दिन बाद मौतों का औसत 2500 से नीचे आया है। पिछले 24 घंटे में 2444 लोगों की मौत हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 6.34% रह गई है।
दिल्ली में रविवार को कोरोना के 381 केस सामने आए। यह 15 मार्च के बाद एक दिन में मिले सबसे कम केस हैं। वहीं, 5 जून की तुलना में भी कोरोना की स्थिति में और सुधार देखने को मिला है, तब दिल्ली में 414 केस मिले थे, वहीं, 60 लोगों की मौत हुई थी।
देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जाता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 58 दिनों में सबसे कम यानी 1.20 लाख केस आए हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78% रह गई है। हालांकि मौतों पर अभी भी ठीक से अंकुश नहीं लग पाया है। एक दिन में 3370 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।