सामने आई प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड की शादी की डेट, इस दिन मंगेतर संग यहां लेंगे 7 फेरे

Jan 18 2021, 10:39 AM IST

लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (harman baweja) की शादी की डेट सामने आई है। हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी (sasha ramchandani) से 21 मार्च को 7 फेरे लेंगे। यह शादी हैदराबाद में होगी। उन्होंने दिसंबर में साशा से चंडीगढ़ में सगाई की थी। बता दें कि हरमन की मंगेतर न्यूट्रीशियल कोच है। बता दें कि 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन इसके बाद कुछ फिल्मों में नजर आए, हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

किसानों के सपोर्ट में उतरी प्रियंका चोपड़ा बोली- उनके डर को दूर करने की जरूरत तो सनी देओल ने कही ये बात

Dec 07 2020, 12:48 PM IST

कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से देश में चल रहे किसानों के आंदोलन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रतिक्रिया जाहिर की है और किसानों को अन्नदाता बताते हुए सपोर्ट किया है। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) के बाद अब प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) किसानों के समर्थन में उतरी हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका ने लिखा- हमारे किसान हमारे फूड सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संकट जल्द से जल्द खत्म हो जाए। 

हाथों में पूजा की थाली, लाल साड़ी और सिंदूर लगाए प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ

Nov 05 2020, 12:58 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- सभी को करवा चौथ की बधाई। लव यू। एक फोटो में वे पति निक जोनास के साथ भी नजर आ रही है, जिसमें कपल एक-दूसरे को बांहों में लिए मुस्कराते नजर आ रहा है। प्रियंका की फोटोज खूब पसंद की जा रही है। और फैन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक घंटे पहले शेयर की इस फोटो पर अभी साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फोटो में वे लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं, मांग में सिंदूर, गले में सोने की चेन और झुमके पहने ओवरऑल उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक से पुलिस करेगी पूछताछ, सेलेब्स पर लगे हैं इस तरह के गंभीर आरोप

Jul 23 2020, 05:08 PM IST

मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर पैसे देकर फेक फॉलोअर्स खरीदने वाले सेलेब्स के ऊपर नजर रख रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पुलिस जल्द ही दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स से पूछताछ कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर विजय कुमार चौबे ने अपनी जांच में 54 ऐसे कम्पनियों की खोज की है जो पैसे लेकर फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स बेचते हैं और फॉलोवर्स खरीदने वाले शख्स के प्रतिद्धंदी की बुरी इमेज बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।