आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी इस कैलेंडर से प्राप्त कर सकते हैं। यह कैलेंडर BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री पटना में जिस रूट से होकर सभास्थल पर जाएंगे, वहां भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। पूरे रास्ते पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी जल्द ही होगा। पीएम के कार्यक्रम में बेहद अनुभवी पुलिस अफसरों को रखा जाएगा। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की शनिवार की शाम करीब सात बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हमलावर को पीट-पीटकर मारा डाला। वहीं एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किशनगंज बिहार की ऐसी विधानसभा सीट है जहां पर हमेशा से मुस्लिम प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। यहां गैरमुस्लिम प्रत्याशी के रूप में सिर्फ एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की सुशीला कपूर ने 1967 में जीत दर्ज की थी।
एक ट्विटर यूजर ने शराब की बोतलों की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में बीजेपी-जदयू की कुछ तैयारी ऐसी भी चल रही है.... ध्यान रहे बिहार वासियों ये जहर ओर कहर दोनो है इसलिए बहकावे में नहीं आना है....!!”
बीजेपी के जिन नेताओं पर अनुशासन का डंडा चालाया उनमें पूर्व विधायक रामचन्द्र राम, कामेश्वर सिंह मुन्ना, देवरंजन सिंह शामिल हैं। बेगूसराय के पूर्व विधायक रामचंद्र राम एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है। शनिवार को उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाने को भी कहा है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिना नाम लिए आरजेडी के भाइयों पर भी दिल्ली के एक पुराने मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बहाने कांग्रेस ओछी राजनीति और अपना अस्तित्व तलाश रही है।
पंजाब के होशियारपुर जिले में बिहार की छह साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या पर कांग्रेस क्यों चुप है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी तीन जिलों में 4 सभाएं करेंगे। महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव आज एक दिन में 13 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।