दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 36 सीटें पाने वाली पार्टी राज्य में अपनी सरकार बना सकती है। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें अपने नाम की थी और राज्य में अपनी सरकार बनाई।
भाजपा की एक सांसद ने लोकसभा में मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेश में सरस्वती पूजा उत्सव मनाने की लोगों को अनुमति नहीं दे रही है ।
जामिया नगर में फायरिंग पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के एक नेता ने उन्हें बताया है कि महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उनका फोन टैप करवाया था
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो शहर की सरकारी जमीनों को धार्मिक संरचनाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि दिल्ली की सरकारी जमीनों पर बने मस्जिदों का टूटना निश्चित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "दिल्ली सरकार ने एक भी डिग्री कॉलेज नहीं बनाया है। हेल्थ केयर में कोई सुधार नहीं किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) पर करारा प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ शनिवार को एक 'आरोपपत्र' जारी किया
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा द्वारा साल 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी का तेजी से विस्तार हुआ। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने साल 2014 में केंद्र में सरकार बनाई और फिर 2017 तक एक के बाद एक कर एनडीए ने 21 राज्यों में सत्ता हासिल की।
झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर मतदान हो चुका है। परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल आ चुके हैं। सी-वोटर के मुताबिक 81 सीटों में से किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन बढ़त लिए रहेगा।