मानसून की चाल प्रभावित होने से उत्तर पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले 4-5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां नहीं दिखाई देंगी। जबकि पूर्वोत्तर भारत में 2-3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मध्यभारत; खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत को अभी बारिश का इंतजार करना होगा।
आज मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मेघालय समेत महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। जबकि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, कर्नाटक, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
देश के पूर्वी हिस्से में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में पूर्वी, मध्य और उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि मानसून की रफ्तार कम होने से इसके दिल्ली में पहुंचने का समय कुछ दिन आगे टल गया है।
दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के 80% हिस्से को कवर कर लिया है। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी होने से उत्तरभारत के कई हिस्सों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जानते हैं भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
मानसून ने जिस झमाझम अंदाज में एंट्री की है, उससे जबर्दस्त बारिश के संकेत मिलते हैं। मुंबई में 2 दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने रविवार तक मुंबई और आसपास के इलाकों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश का यह दौर रुक-रुककर 5 दिनों तक बना रह सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक-दो दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में फिर से भारी बारिश की चेतावनी है। यहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई सहित देश के तमाम राज्यों में आपदा की स्थिति से निपटने रेलवे को तैयार रहने को कहा है। जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में पहुंच चुका है। भारत मौसम विभाग(IMD) के अनुसार 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कब दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब रहने की आशंका है। आइए जानते हैं मौसम का ताजा हाल...
देश में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है। निजी एजेंसी स्काईमेट का मानना है कि मानसून केरल में 30 मई को पहुंच चुका है, जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) का अनुमान है कि यह 3 जून तक केरल में प्रवेश करेगा। हालांकि इस बीच देश में प्री-मानसूनी हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी बारिश का अनुमान है। जबकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी चल सकती है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि केरल में 2 और 3 जून को भारी बारिश हो सकती है।
अस्पताल के ईएनटी वार्ड में ही ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 40 बेड तैयार किए गए हैं। फिलहाल यहां कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। लेकिन दो दिन पहले तक यहां कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा था। अब उन्हें एमसीएच बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद यहां ब्लैक फंगस के मरीजों को रखा जाना था, जिसके लिए बेड तैयार किए गए हैं।