यास: ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का दौर, ममता बोलीं- 3 लाख घरों को नुकसान हुआ, 1 करोड़ लोग प्रभावित

May 26 2021, 07:40 AM IST

चक्रवाती तूफान यास के खतरे को देखते हुए कई राज्य हाईअलर्ट पर हैं। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में यास की तबाही की असर दिखाई देने लगा है। अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह बवंडर उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा। यहां से करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तूफान बुधवार सुबह 9 बजे ही ओडिश के तट से टकरा गया था। लैंडफॉल के बाद ओडिशा के तटीय इलाकों में इस समय 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। समुद्र का पानी कई गांवों में घुस गया है।

तौकते: गुजरात से डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया गया, मुंबई में भारी बारिश के बाद फ्लाइट-लोकल ट्रेनें बंद

May 17 2021, 08:42 AM IST

चक्रवाती तूफान तौकते ने दिशा बदल दी है। पहले इसका असर पोरबंदर(गुजरात) की होने की आशंका थी, अब भावनगर, जूनागढ़ आदि पर खतरा मंडरा रहा है। यह आज शाम तक यहां पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने चेतावानी दी है कि यह तूफान अगले 24 घंटे में और विकराल रूप ले सकता है। यह 185 किमी/घंट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से सोमवार सुबह तक गुजरात में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कर्नाटक में 4 और गोवा में भी 2 लोगों की मौत हो गई। इस बीच NDRF ने अपनी आधी टीमें गुजरात के तटीय इलाकों में लगा दी हैं।
 

हरियाणा, राजस्थान समेत देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने राज्यों से कहा - रहें अलर्ट पर

Sep 26 2020, 04:44 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए बताया कि देश के कुछ स्थानों में आज भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी  ने शनिवार सुबह ही भारी बारिश की आशंका जताते हुए तेलंगाना में हाई अलर्ट जारी किया।विभाग के मुताबिक, आज संभावित रूप से हरियाणा,राजस्थान,अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन स्थानों के अलावा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय राज्य और यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक जैसे राज्यों के लिए भी विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने सभी उपर्युक्त राज्यों से अलर्ट रहने को कहा है।