पांच राज्यों-तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को राजनीति घमासान मचा हुआ है। सबसे दिलचस्प संघर्ष पश्चिम बंगाल में देखा जा रहा है। यहां पिछले 10 साल से ममता बनर्जी सरकार में काबिज हैं। वहीं, इस बार भाजपा ने उन्हें कड़ी चुनौती दी है। ममता बनर्जी तीसरे फेज के चुनाव के लिए शुक्रवार को तीन रैलियां कर रही हैं।