भारतीय मौसम विभाग (Indian meteorological department) ने मानसून के दौरान 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग मई 2022 के अंतिम सप्ताह में अपडेट पूर्वानुमान जारी करेगा।
स्काईमेट की इस रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद है कि बारिश के सीजन का पहला भाग बाद वाले से बेहतर रहेगा। एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार जून के शुरुआती महीने के साथ मानसून की बेहतर शुरुआत हो सकती है।
मानसून सत्र (Monsoon Session) में राज्यसभा (Rajyasabha) में हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की करने और सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोपों के बाद राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मामले की जांच के लिए समिति बनाई थी।
उत्तर-पूर्व के सभी राज्य, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कम से कम 20 राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश हो सकती है।
mansoon की सक्रियता से देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) का दौर चल रहा है। राजस्थान, बंगाल और मध्य प्रदेश के हालात काफी खराब हैं।
पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून आदि मुद्दे मानसून सत्र में हंगामे की वजह बने हुए हैं। सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। राहुल गांधी कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर से संसद पहुंचे।
संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। पहले तीन दिन पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानून जैसे मुद्दों की भेंट चढ गए थे। आज भी विपक्ष ने हंगामा किया।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्यभारत में भी जबर्दस्त बारिश के आसार हैं। जानिए क्या कहती है भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी..
पहले भी व्हाट्सअप पर पेगासस के इस्तेमाल को लेकर इसी तरह के दावे किए गए थे। उन रिपोर्टों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं था और सर्वोच्च न्यायालय सहित सभी पक्षों द्वारा स्पष्ट रूप से इनकार किया गया था। 18 जुलाई 2021 की मीडिया रिपोर्ट भी भारतीय लोकतंत्र और इसकी सुस्थापित संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास प्रतीत होती है।
जैसा कि पहले से तय था; मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। कृषि कानून, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष ने हंगामा बरपाया। इस बीच प्रधानमंत्री ने नये मंत्रियों का परिचय दिया।