अकसर मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर मीम्स बनते रहे हैं। हालांकि यह सभी जानते हैं कि मौसम का मिजाज कोई नहीं पढ़ सकता। लेकिन इस बार IMD को मौसम विभाग ने ऐसा चकमा दिया कि उसकी फजीहत हो गई। उसने एक स्पष्टीकरण दिया है। पढ़िए पूरी कहानी...
हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बनकर टूट पड़ा है। पिछले 2 दिनों से जारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पहाड़ों पानी सैलाब बनकर बस्तियों को बहा ले गया। इस हादसे में 10 लोगों के लापता होने की खबर है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने विपक्ष से अपील की है कि वो सदन से वॉकआउट कर केंद्र सरकार को लाभ ना पहुंचाएं बल्कि संसद के अंदर बैठ कर किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरें।
लोकसभा के मानसून सत्र का शुभारंभ 19 से हो रहा है. ़13 अगस्त तक सत्र चलेगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोविड प्रोटोकॉल सहित कई हिदायतों का पालन करने संबंधित जानकारियां दी है.
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच जीका वायरस की एंट्री ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को केरल में इस संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं। बता दें कि ब्राजील के मानौस स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ अमेजोनास के बायोलॉजिस्ट मार्सेलो गोर्डो ने इसे अगली महामारी बताकर चेताया है।
कई दिनों से भटका हुआ मानसून अब रास्ते पर आ रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 10 जुलाई से मानसून पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पहुंच जाएगा।
17वीं लोकसभा का यह छठवां सेशन है। लोकसभा सचिवालय के ज्वाइंट डायरेक्टर बैकुंठनाथ महापात्रा ने बताया कि यह सत्र 13 अगस्त को समाप्त होगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मध्यभारत; खासकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर भारत को अभी बारिश का इंतजार करना होगा।
मानसून धीरे-धीरे देश को कवर कर रहा है। 3-4 दिनों में सौराष्ट्र, दक्षिण और मध्य गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में हाईटाइड को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भूस्खलन से ऋषिकेश-श्रीनगर NH बंद हो गया है।
लोकसभा स्पीकर ने कहा कि संसद सचिवालय के कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाया गया है। 445 सदस्यों ने अलग से वैक्सीन लगवाया है। बाकी बचे कर्मचारियों व सदस्यों का जल्द वैक्सीन लगवाया जाएगा।