शराब पीने के ऑनलाइन चैलेंज ने चीन के रहने वाले 27 वर्षीय युवक की जान ले ली। युवक की पत्नी ने इस बात की पुष्टि की है। युवक ने ऑनलाइन चैलेंज के दौरान अत्यधिक शराब पी लिया और जान गंवा बैठा।
गुजरात के दिल की बीमारी के मशहूर डॉक्टर गौरव गांधी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 41 साल की उम्र में कार्डियोलॉजिस्ट की धड़कने रुक गईं। अब तक उन्होंने 16000 मरीजों के हार्ट की सर्जरी कर उनकी जान बचाई थी।
राजस्थान की एजुकेशन सिटी कोटा में एक बार फिर स्टूडेंट की जान गई है। बंगाल निवासी शहर में NEET की तैयारी कर रहा युवक बाथरूम में नहाने गया तो वहीं उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक गई जान या फिर किया सुसाइड उलझी गुत्थी।
राजस्थान के बीकानेर जिले से दर्दनाक खबर है, जहां एक जेठ-बहू एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि उन्होंने मरने का फैसला कर लिया। दोनों ने हाथ थामकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौत इतनी भयानक थी कि दोनों के शव के टुकड़ों को चादर में समेटना पड़ गया।
अमेरिका के वर्जीनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान 19 साल के एक लड़के ने गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) आज से फिर से चलेगी। यह ट्रेन शु्क्रवार को हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हुई और एक हजार से ज्यादा घायल हुए हैं।
बिहार के भागलपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां पति से मिलने जेल पहुंची गर्भवती पत्नी पत्नी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। इसके बाद महिला के साथ आए परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।
राजस्थान में बीकानेर के इस मेघवाल परिवार की किस्मत जैसी किसी की नहीं… यहां घर का हर सदस्य सरकारी नौकरी में है। डेढ़ महीने पहले कमलेश कुमार मेघवाल की कम्प्यूटर टीचर बना था। लेकिन अब सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसी मार्मिक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी के आंखों में आंसू ला दिए। जहां बेटे की मौत के बाद मां को इतना बुरा सदमा लगा कि बेटे का अंतिम संस्कार होने के पहले उसने अपने प्राण त्याग दिए।
ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिल रही है कि यहां के इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की गई थी जिसकी वजह से 275 लोगों की जान चली गई।