जयपुर के पूर्व राजपरिवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने झटका दे दिया है। कोर्ट ने अरबों रुपयों की प्रॉपर्टी जिसे पूर्व राजघराना उनका होने का दावा कर रहा था आज सरकार को सौंप दी गई।
राजस्थान में इलेक्शन के करीब आते ही कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। टोंक जिले में आज प्रियंका गांधी ने सभा कर जनता को साधने का प्रय़ास किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर हमला किया।
राजस्थान सरकार में चर्चित नेताओं में शामिल रहने वाले राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर नई पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। गुढ़ा के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही वह शिवसेना का हाथ थामने वाले हैं।
सीएम अशोक गहलोत की घोषणाओं की झड़ी के बाद अब भाजपा भी जनता को लुभाने में लगी है। केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं।
राजस्थान में एंबुलेंस कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा कल तक लाल डायरी विधानसभा में उछालकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जेल पहुंचने की धमकी दे रहे थे। लेकिन आज नीमकाथाना में वही गुढ़ा गहलोत के स्वगात में खड़े नजर आए।
राजस्थान में घुमंतू जातियों की बालिकाओं को अब 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ही स्कूटी प्रदान की जाएगी। काली बाई योजना के तहत बालिकाओं को गहलोत सरकार ने यह राहत दी है।
राजस्थान पहला ऐसा राज्य है जो लड़कियों या महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ इतना सख्त फैसला लेकर आया है। अगर किसी ने महिलाओं-बेटियों से छेड़छाड़ की तो उसे सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। अगर कोई पहले से सरकारी जॉब में है तो उसकी नौकरी छिन जाएगी।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने ही जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर को महापौर से सस्पेंड कर दिया है। वजह मेयर के पति सुशील गुर्जर को दो लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
राजभवन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिफारिश को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।