राजस्थान में सरकार बदलते ही कांग्रेस के नेता निशाने पर आ गए हैं। उनके खिलाफ एक के बाद एक केस दर्ज हो रहे हैं। ताजा मामला बारां जिले के किशनगंज थाने से सामने आ रहा है। यहां 6 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
राजस्थान के आज भाजपा सरकार के मंत्री मंडल का गठन होने जा रहा है। जिस प्रकार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सामने आए कई नामों ने चौंका दिया था। वैसे ही यहां भी उम्मीद की जा रही है कि मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होंगे।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहलोत सरकार में शुरू हुई राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को 31 दिसंबर तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए। जबकि सीएम ने सुबह कहा था कि कांग्रेस की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लेकिन शाम को बंद के आदेश दिए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी कोई भी सरकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। वह फिर चाहे पिछली कांग्रेस सरकार ने ही क्यों ना शुरू किया हो।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत को उनके पिता अशोक गहलोत के सीएम पद से हटते ही बड़ा झटका लगा है। जिस स्टेडियम का लाइट बिल लाखों रुपए होने के बावजूद अभी तक नहीं कटा था, वह सीएम पद हटते ही काट दिया गया है।
राजस्थान के बूंदी जिले से अपराध की बड़ी घटना सामने आई है। जहां गुंडों ने तलवार से हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर दनादन हमला कर कई जगह शरीर काट डाला। दोनों की हालत गंभीर बनी है, डॉक्टर और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर उनसे जुड़े कांग्रेस के करीबी नेता ही बरसने लगे। जिसमें ओएसडी लोकेश शर्मा और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल हैं।
राजस्थान चुनाव के परिणाम रविवार को आने वाले हैं। ऐसे में यदि भाजपा और कांग्रेस बहुमत में नहीं रहती है तो ये बीस नेता किंग मेकर की भूमिका में होंगे। ऐसे में दोनों ही दलों की निगाह इन बीस नेताों को साधने पर भी है।
राजस्थान चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आने हैं लेकिन एग्जिट पोल में सरकारें बननी शुरू हो जाएंगी। एग्जिट पोल सर्वे शुरू हो चुका है जिसमें अनुमान लगाया जा सकेगा कि किसकी सरकार बन रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग पूरी की जा चुकी है और अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। 03 दिसंबर 2023 को राजस्थान के चुनावी नतीजे सामने होंगे और पता चल जाएगा किसकी सरकार बन रही है।