हजारीबाग के बड़कागांव बादल के रहने वाले गौतम कुमार और उनकी पत्नी सुमन ने पहले ही प्रयास में झारखंड सिविल सर्विसेज एग्जाम(JPSC) में सफलता हासिल करके सबको चौंका दिया है। सबसे बड़ी बात, सुमन ने टॉप किया है, जबकि उनके पति की 32वीं रैंक आई है। दोनों ने माना कि एक साथ पढ़ाई करने का उन्हें फायदा मिला।