रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, कोई हुआ खुशी किसी ने जाहिर किया गुस्सा

Sep 09 2020, 10:57 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती अब गिरफ्तार हो चुकी हैं। उनके जेल जाते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस जश्न मनाते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड भी रिया की गिरफ्तारी से हैरान नजर आया। उनकी गिरफ्तारी के बाद  बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया किसी ने उनका सपोर्ट किया तो किसी नाराजगी जाहिर की। बॉलीवुड अनोखे अंदाज में रिया को अपना समर्थन दे रहे हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर, करीना कपूर, श्वेता बच्चन, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, पुल्कित सम्राट, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया जैसे नाम शामिल है।