ED की रेड अवैध खनन व रंगदारी के मामले में चल रही है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित आवास समेत करीब 11 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई हो रही है। प्रेम प्रकाश के आवास से 2 एके 47 मिली है।
बिहार में अब सरकार बदल गई है, मुख्यमंत्री वही नीतीश कुमार हैं, लेकिन इस बार साथी अलग हैं और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बने हैं। इसी मौके पर लालू की बेटी रोहिण एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लालू मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
बिहार में नई पार्टी के साथ गठबंधन के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजद से जुड़ने के बाद नीतीश का और लालू यादव का एक मीम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
बिहार की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मार ली है। उन्होंने 5 साल पुराना बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। एनडीए से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार फिर से लालू यादव की पार्टी राजद के सहयोग से बिहार मे सरकार बनाने जा रहे हैं।
बिहार में राजनीतिक भूचाल आने के बाद फिर से एक बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव साथ होंगे। JDU और BJP के बीच गठबंधन 5 साल बाद टूट गया। वहीं नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।
बिहार में एनडीए में शामिल बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी जदयू गठबंधन छोड़ने का फैसला कर चुकी है। मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भाजपा पर उनके खिलाफ काम करके पार्टी को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
बिहार में लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव की सीबीआई के द्वारा अरेस्ट करने के बाद ट्वीटर पर फिर आमने सामने आई लालू की बेटी और मांझी की बहू। CBI रेड पर रोहिणी ने उठाए सवाल, तो दीपा ने दे डाली धमकी, देखिया पूर्व मुख्यमंत्री की बहू ने क्या कहा?
बिहार में हुई सीबीआई रेड में लालू यादव के 17 ठिकानों में छापेमारी के समय रेलवे भर्ती घोटालें में यादव के करीबी भोला यादव का नाम आने पर अरेस्ट किया गया था। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से CBI को 7 दिन के लिए रिमांड में रखने की परमिशन मिली है ताकि मामले में पूछताछ की जा सके।
झारखंड की रांची हाईकोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से दोषियों की सजा की अवधि की मांगी जानकारी। वहीं CBI लगातार चारा घोटलें के आरोपी लालू प्रसाद की सजा को बढ़ाने की मांग करती रही, और इसके लिए याचिका दायर की है।
सीबीआई ने इससे पहले लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। सीबीआई ने यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक की थी। मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले का है। इस मामले का मास्टर माइंड भोला यादव को माना जा रहा है।