देश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कई मिसलीडिंग वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अंबोली घाट के नाम से वायरल किया जा रहा है।
करीब पौने दो मिनट के इस वीडियो में कुछ युवा रात के समय दुकानें बंद होने के बाद बाजार में खडे हुए हैं। वीडियो को वायरल करने से पुलिस ने माना किया है। पुलिस के अनुसार ये वीडियो एक साल पुराना है।
एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेट्रो स्टेशन पर खड़े जवान का पैर छूती दिख रही है। बच्ची के पैर छूने के बाद जवान उसके सिर पर हाथ रखकर उसे दुलारता दिखाई दे रहा है।
यशवंत सिन्हा ने राहुल गांधी को ऐसा घोड़ा कहा था जो शादी में आकर बिदक जाता है। वह लाख कोशिश करने पर भी नहीं चलता। सोशल मीडिया पर लोग यशवंत सिन्हा के पुराने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एस्कोर्ट के पीछे एक महिला अचानक से भागने लगती है और चिल्लाते हुए उनसे कुछ कहती है। महिला ने पूर्व सीएम के एस्कोर्ट पर दो लाख रुपये की गड्डी भी उछाली। पूर्व सीएम की ओर फेंके गए नोटों की गड्डियों का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पर नियाग्रा फॉल्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अब तक करीब तीन करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 20 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। यूजर्स ने कहा कि दृश्य बेहद मनमोहक है।
यूपी की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में आज यानी 15 जुलाई को अखिल भारत हिंदूासभा लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करेगी। हिंदू महासभा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुंदरकांड का पाठ करेगी। जिस जगह पर अज्ञात लोगों द्वारा नमाज अदा की गई थी।
लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा कि लूलू मॉल में पढ़ी गई नमाज को लेकर उठे विवाद के बाद लुलु लखनऊ के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने घटना पर दिया स्पष्टीकरण और कहा कि लुलु मॉल किसी को भी मॉल परिसर के अंदर धार्मिक कृत्य या संगठित प्रार्थना करने की अनुमति नहीं देता है।
मैकडॉनल्ड रेस्त्रां का वीडियो खूब पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला फॉस्ट फूड आउटलेट की रसोई में जाकर हंगामा करती और खुद ऑर्डर तैयार करने की जिद्द करती दिख रही है। कर्मचारियों ने सेफ्टी इक्वीपमेंट्स नहीं होने से ऑर्डर लेने से मना कर दिया था।
लखनऊ में बने लुलु मॉल के अंदर बुधवार को नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा ने धमकी दी है कि अगर दोबारा ऐसा पाया गया तो विवश होकर सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।