यूपी के कानपुर के बिकरू गांव में हुई 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे 9 जुलाई को उज्जैन में पकड़ा गया था। उस पर यूपी सरकार ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब यूपी पुलिस ने लेटर लिखकर एमपी पुलिस से पूछा है कि हिस्ट्रीशीटर को लेकर जो इनाम रखा गया था व किसे दिया जाए।
कानपुर के हिस्ट्रीशीटर व 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में आने वाले गुरूवार तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करें
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अब उसकी संपत्ति की जांच शुरू की है। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से विकास दुबे की संपत्ति की सूची मांगी है। बता दें कि लखनऊ में विकास दुबे के दो बड़े मकान हैं। उसने अपने फाइनेंसर और सबसे भरोसेमंद जय बाजपेयी के जरिए विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में भी इनवेस्ट किया है।
गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में मारा गया। उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। महाकाल थाने में तैनात कांस्टेबल विजय राठौर जब उसे गिरफ्तार कर जेल ले जा रहे थे, तो विकास ने धौंस दिखाना शुरू कर दी और अपशब्द बोलने लगा।
विकास दुबे की मौत पर उसके पिता ने जो कहा वो चौंकाने वाला है। कानपुर में उसके पिता ने कहा, हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। फिर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे? तब उन्होंने कहा, मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की।
कानपुर हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। वहीं एसटीएफ ने बताया कि रोड पर गाय और भैसों का झुंड सामने आ जाने की वजह से गाड़ी पलट गई। इसके बाद विकास दुबे ने दुर्घटना का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसी दौरान विकास दुबे को 4 गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई।
कानपुर में 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन उसकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार और अस्पताल के डॉक्टर के दो अलग-अलग बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
8 पुलिसकर्मियों का हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन उसकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश की सियासत तेज हो गई। इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।
गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, विकास एसटीएफ की जिस कार में सवार था, उसका एक्सीडेंट हो गया, इसके बाद उसने एसटीएफ जवान की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।
कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का एनकाउंटर शुक्रवार की सुबह कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क दुर्घटना में विकास ने पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर कर दिया गया।