एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हत्या करने वाला गांव का ही निवासी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था, जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह दो पुजारियों की हत्या कर दी। फिलहाल आगे की जांच जारी है।