यूपी में होने वाले आगामी उपचुनाव समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल साथ मिलकर लड़ेंगे। इसकी जानकारी सपा ने ट्वीट कर दी है। इन तीनों सीटों पर 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। आठ दिसंबर को रिजल्ट आएगा।
मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है। मैनपुरी में विरासत को बचाने के लिए अखिलेश यादव खुद उपचुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं रामपुर से आजम खां के परिवार के ही सदस्य को चुनाव में उतारा जाएगा।
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख माय़ावती ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की हार के चर्चे हैं। इस बार सपा हारने का कौन सा नया बहाना बनाएगी।
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद सपा के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद रखना एक बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनावों में लगातार मिल रही शिकस्त के बाद सपा को नई रणनीति में बदलाव करने की आवश्यकता है।
गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के विनय तिवारी को हराकर जीत का यह परचम फहराया है। ज्ञात हो कि भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बीते 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके बाद 6 नवंबर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच में मतगणना शुरू हो गई थी। बता दें कि दिवंगत अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को भारी मतों से जीत मिली है।
समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जयंत चौधरी इस समय दिल्ली में मौजूद है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने रालोद प्रमुख से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी है।
गोला गोकर्णनाथ में होने वाले उपचुनाव से पहले सीएम योगी लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित कर उपचुनाव के लिए वोट अपील की। विपक्ष भी उन्होंने जमकर निशाना साधा।
हेट स्पीच मामले में सजा के ऐलान के बाद आजम खां की विधायक को रद्द करने का फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
यूपी के बलिया में सपा विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।