सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा किए गए आगजनी मामले में जाजमऊ थाने की पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने बताया कि विधायक के जेल जाने के बाद गवाहों ने उनके खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं। वहीं विधायक से जेल में पूछताछ की जाएगी।
बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी के रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को मिली हार पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही मायावती ने मुस्लिम समाज से सपा को समर्थन किए जाने पर विचार किए जाने की बात कही है।
Gujarat Chunav result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। पोरबंदर जिले की दोनों सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा ने पुख्ता रणनीति बनाई है। बता दें कि इसके लिए जिलेवार समीक्षा की जा रही है। साथ ही इस चुनाव में जनाधार वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस चुनाव के जरिए पार्टी शहरी मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करना चाहती है।
यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन सदन में सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा कार्रवाई को फेसबुक लाइव किए जाने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर कर दिया।
यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की सोमवार से शुरुआत हुई है। सत्र के शुरू होने से पहले विधानमंडल में पूर्व में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम योगी ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन सभी के लिए दुखद है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी की राजनीतिक पार्टियां सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में जातिगत रैलियों पर हमेशा के लिए रोक क्यों नहीं लगा दिया जाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की और मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल रामपुर उपचुनाव में दिए गए बयान पर उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह एफआईआर दर्ज शहनाज बेगम के द्वारा की गई है।
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने 2019 में जीत का आशीर्वाद दिया था। वहीं मैनपुरी को भी नया इतिहास बनाने का मौका मिला है।
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की आज जमानत के लिए कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों भाई इस दौरान कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं। इसलिए पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के निगरानी बढ़ा दी है।