स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने इस पर बैन लगाने की मांग तक की है। इसी के साथ उनके द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी बयान दिया।
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मायावती की जमकर तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने ट्रेन में मुस्लिम युवक की पिटाई को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिमों के साथ गैर इंसानियत वाला रवैया अपना रही है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच सोमवार को मंथन हुआ। अति पिछड़ों एवं दलितों को साथ लेकर संगठन के विस्तार पर भी दोनों की सहमति बनीं। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि शुभ दिन आने पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जावेद पंप से मुलाकात के लिए देवरिया जेल जाएगा। यहां जाकर प्रतिनिधिमंडल मुलाकात के बाद पार्टी कार्यालय को रिपोर्ट भी सौपेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसको लेकर पत्र जारी किया है।
समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर संगठनों में 2 फरवरी के बाद बदलाव किया जाएगा। साथ ही पार्टी में शिवपाल यादव का भी कद बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जून के अंतिम सप्ताह के अंत में सपा का संगठन भंग किया गया था।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष की गिरफ्तारी की जानकारी सपा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए दी गई है।
सपा विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कानपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सपा विधायक सोलंकी अपने पुराने तेवरों में नजर आए। इरफान ने कहा कि जेल में उनके साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें कष्ट दिया जा रहा है।
यूपी के कानपुर में समाजवादी पार्टी 24 घंटे के लिए सत्याग्रह कर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। 31 दिसंबर दोपहर 1 बजे से लेकर 1 जनवरी दोपहर 1 बजे तक 24 घंटे का 'सच्चों का हो बोलबाला, झूठों का हो मुंह काला सत्याग्रह' शुरू किया जा रहा है।
सपा कार्यालय लखनऊ के बाहर ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।