रामचरितमानस विवाद मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर जमकर निशाना साधा है। मायावती ने सपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव को 2 जून 1995 की घटना की याद दिलाई है।
रामचरितमानस को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध उनकी भी पार्टी में देखने को मिल रहा है। सपा प्रवक्ता रोली तिवारी ने उन पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट किए।
सपा विधायक इरफान सोलंकी को गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान विधायक काफी शांत और शालीन नजर आए। बता दें कि आगजनी, फर्जी आधार पर हवाई यात्रा समेत 4 मामलों पर सुनवाई की है।
स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी के बाद सपा नेता नवीन दुबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में समाजवाद नहीं बल्कि जातिवादी व्यवस्था है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में खुद को गर्व से शूद्र बताने की बात को लिखा गया है। पोस्टर का फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूपी के मुरादाबाद में पोलिंग बूथ पर भाजपा और सपा नेता आपस में भिड़ गए। यहां जमकर हंगामा देखने को मिला। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूपी में रामचरितमानस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए रामचरितमानस की कुछ प्रतियां जलाकर विरोध जताया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। जिसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे नेताजी का अपमान बताया है। मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।
लखनऊ बिल्डिंग गिरने के बाद सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर दुख प्रकट किया है। बिल्डिंग गिरने के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग है।