सुशांत सिंह की मौत के बाद लोगों ने साधा सलमान खान पर निशाना, बोले-तुमने अरिजीत, ऐश्वर्या का करियर तबाह किया

Jun 16 2020, 06:38 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बहस को फिर से हवा दे दी है। सुशांत की आत्महत्या से परेशान लोग लगातार ट्वीट के जरिए से बड़े-बड़े स्टार्स को निशाना बना रहे हैं। करन जौहर, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा को लोगों की खरी-खोटी बातें सुनने को मिली थीं और अब सलमान खान पर लोग गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन, विवेक ओबरॉय और अरिजीत सिंह का करियर खत्म करने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से इन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुन अक्षय कुमार को लगा झटका, अजय देवगन बोले- बड़ा नुकसान

Jun 14 2020, 03:54 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। सुशांत के इस कदम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन, अनुपम खेर, काम्या पंजाबी सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर बेहद दुखी करने वाली है। कितना बड़ा नुकसान है। उनके परिवार को भगवान हिम्मत दे।'