पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। वहीं, 43 चीनी सैनिकों के भी हताहत होने की खबर है। चीन की इस हरकत के चलते लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी चीन के खिलाफ लगातार अभियान चल रहे हैं।