कर्नाटक में बिजली के रेट बढ़ाए जाने के विरोध में आज बंद का ऐलान किया गया है। यह हड़ताल केवल व्यापारिक संस्थानों के लिए है, जो सरकार द्वारा बिजली का टैरिफ बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।
यूपी के जिले लखनऊ में सिटी बस की महिला कंडक्टर से बदसलूकी के बाद बुधवार को सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए। इस वजह से शहर में सिटी बस सेवा ठप हो गई है।
राजस्थान में विधानसभा सदन में पेश करने से पहले जारी राइट टू हेल्थ का विरोध शुरू हो गया था। अब बीस दिन से हड़ताल कर रहे निजी डॉक्टर्स को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों में से कुछ शर्तें स्वीकार कर ली है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने लॉ सिस्टम को ओवरहाल करने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के विरोध में इजरायल के सबसे बड़े श्रमिक संघ ने हड़ताल का आह्वान किया है इसमें विदेशों में स्थित दूतावास के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया है।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा राइट टू हेल्थ बिल पास करने से पहले ही इसका विरोध निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है, जो कि बिल पास होने के बाद भी जारी है। अब इसमें सरकारी डॉक्टरों के भी शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। जानिए वजह।
यूपी में बिजली कर्मचारियों की जारी हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान हो गया है। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने स्टेशन पर जाकर सेवाओं को बहाल करने का निर्देश दिया है।
विभिन्न मांगों को लेकर यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इस हड़ताल के पीछे एक अहम वजह आईएएस अफसरों की तैनाती भी बताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि नीतियां अधिकारी बनाते हैं और नुकसान का खामियाजा उनके सिर पर आता है।
यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इस बीच महराजगंज और कुशीनगर जनपद में कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ एक्शन भी देखने को मिल रहा है।
ओडिशा में ड्राइवरों की हड़ताल (Drivers Strike) के चलते एक दूल्हे को बारात के साथ 28 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर जाना पड़ा। गुरुवार रात को शादी तय थी। बारात देर से पहुंचने के चलते विवाह शुक्रवार सुबह संपन्न हुआ।
यूपी के बिजली कर्मचरियों की ओर से गुरुवार रात 10 बजे से हड़ताल जारी है। इस बीच ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया है कि कोई भी गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।