देशभर में रविवार को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। पूरे देश में लोगों ने अपने अपने रीति रिवाज के मुताबिक, होलिका दहन किया। होलिका दहन पर गोबर के उपले, लकड़ियां और घास, पुआल आदि जलाई जाती हैं। इन्हें पहले ही चौराहों पर इकट्ठा किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन देशभर में रंग-गुलाल या कीचड़ की होली खेली जाती है।