होली खुशियों का और मस्ती का त्यौहार है। जहां पुलिसवाले हमारी खुशियों के लिए एक दिन बाद होली का जश्न मनाते हैं। लेकिन राजस्थान के जयपुर में यह होली पुलिसवालों के लिए मातम लेकर आई। क्योंकि रंग खेलते वक्त एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी जमकर होली खेली। नव्या ने होली सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं, जिनमें वो रंगी-पुती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने भी जमकर होली खेली। कंगना ने फिल्म चंद्रमुखी के सेट पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर रंग लगाया। इस दौरान कंगना हाथों में गुलाल की थाली लिए लोगों के पीछे दौड़ती नजर आ रही हैं।
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकित लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने होली के मौके पर पार्टी दी। इसमें टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी के दौरान अंकिता लोखंडे अरब के शेखों वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का होली पर नया अवतार सामने आया है। वह कन्हैया यानि श्री कृष्ण बनकर बांसुरी बजाते नजर आए। उन्हीं की तरह सज-धजकर होली मनाई। सोशल मीडिया पर तेजप्रताप का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश में होली के रंग में पूरी तरह रंग गया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देसी अंदाज में होली को मनाया। पत्नी के साथ सीएम हाउस में पहले तो जमकर होली खेली। इसके बाद फाग भी गया। इस दौरान तमाम नेता मौजूद रहे।
आम जनता के साथ ही टीवी सेलेब्स भी रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मना रहे हैं। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने भी पति शोएब इब्राहिम के साथ जमकर होली खेली। हालांकि, इनकी होली सेलिब्रेशन की फोटो देख कुछ लोग भड़क गए। यहां तक कि कुछ ने तो इसे हराम बता दिया।
होली की मस्ती में लोग सब भूल जाते हैं। कभी-कभी ये मस्ती भारी पड़ जाती है। राजस्थान के पुष्कर में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां विदेशी और राजनेता होली के जश्न में स्टेज पर डांस कर रहे थे। तभी मंच टूट गया और सभी नीचे जा गिरे। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं है।
होलिका दहन वाली रात मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ, जहां एक परिवार के पांच लोगों की तो मौत हो गई, वहीं 8 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। हादसा बोलेरो गाड़ी के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के चलते हुआ है।
होली मस्ती वाला त्यौहार है। जहां लोग हंसते-मुस्कुराते रंग लगाते हैं। लेकिन राजस्थान के जयपुर में एक लड़का और लड़की मस्ती में सारी हदें पार कर गए। वह बीच सड़क पर चलती बाइक में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते रहे। लोग देखते रहे वो नहीं माने।