होली के त्यौहार के बीच राजस्थान के अलवर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां होली के जश्न के बीच बदमाशों ने फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना उस वक्त घटी जब होली स्नेह मिलन समारोह चल रहा था। बताया जाता है कि आरोपी मृतक के दोस्त थे।
देशभर में होली की त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने होली की शुभकामनाएं दी लेकिन ऐसी इमोजी लगाई कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। पाक के पूर्व पीएम के ट्वीट पर यूजर्स ने भी कमेंट दिया है।
8 मार्च बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:37 से 02:05 तक रहेगा।
पाकिस्तान में दो दिनों में हुई यह दूसरी वारदात है। कराची विवि के एक अधिकारी ने छात्रों पर हुए हमले की पुष्टि की है।
झारखंड के लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर गांव में होली पर आए दामादों से चुहलबाजी के रूप में ढेला मार होली शुरु हुई थी, दामादों को ग्रामीण खंभा उखाड़ने के लिए कहते थे और मजाक के रूप में उन पर ढेला फेंका जाता था।
होली का पर्व हो और मथुरा-वृंदावन का जिक्र न हो, यह संभव नहीं। वृंदावन की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। ठीक उसी तर्ज पर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित भिरहा गांव में भी होली खेली जाती है।
देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद ये पहली होली है। वहीं सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ होली खेली।
राजस्थान के करौली शहर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां होली मनाने से पहले ही दो परिवारों में ऐसी खबर पहुंची की खुशी की जगह मातम पसरा हुआ है। जहां एक तरफ नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ा वहीं दूसरी तरफ परिवार के मुखिया की जान चली गई।
राजस्थान में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार रात को सभी जगह होलिका का दहन किया है। लेकिन बीकानेर में यह रात दो दोस्तों के लिए आखिरी रात साबित हो गई। दोनों एक साथ गहरी नींद में सोए थे। तभी आग लग गई और दोनों की जलने से मौत हो गई।