आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 11 जुलाई को रवि पुष्य नक्षत्र और राजयोग के साथ सर्वार्थसिद्धि योग में होगा।

उज्जैन. भड़ली नवमी के मुहूर्त पर ही ये नवरात्रि 18 जुलाई को रवियोग में संपन्न होंगी। इस बार नवरात्रि में तिथि का क्षय हो रहा है, जिससे ये 9 की बजाय 8 ही दिन की रहेगी। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 11 जुलाई, रविवार को प्रतिपदा तिथि में देवी की साधना शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 12 को द्वितिया, 13 को चतुर्थी, 14 को पंचमी, 15 को षष्ठी तिथि का क्षय हो जाएगा। इसके बाद 16 को सप्तमी, 17 को अष्टमी और 18 को नवमी तिथि की पूजा के साथ ही रवियोग में नवरात्रि संपन्न होगी। इन दिनों में देवी की पूजा दश महाविद्याओं के रूप में की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल में होते है 4 नवरात्रि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में 4 नवरात्रि में से दो प्रकट और दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। प्रकट नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह में आते हैं जबकि गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में। गुप्त नवरात्रि में साधक मंत्र तंत्र साधना के लिए विशेष उत्साहित रहते हैं। देवी के बीज मंत्रों का जाप कर अपनी साधना की सिद्धि करते हैं।

मां जल्दी होती है प्रसन्न
पंडितों का कहना है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा का फल जल्दी और दोगुना मिलता है। इन दिनों में मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनवांछित फल देती हैं। इस दौरान मां की पूजा में शामिल होने वाली सामग्री का भी एक विशेष महत्व माना जाता है।

आषाढ़ मास के बारे में ये भी पढ़ें

आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर बनेगा शुभ योग, जानिए इस महीने से जुड़ी कुछ खास बातें

आषाढ़ मास में करें भगवान वामन की पूजा, मिलता है संतान सुख और पूरी हो सकती है मनोकामनाएं

आषाढ़ मास में 5 शुक्रवार और 5 शनिवार का योग, मंगल-शनि की युति से बढ़ सकती हैं परेशानियां

24 जुलाई तक रहेगा हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना आषाढ़, इस महीने में मनाएं जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

आषाढ़ मास आज से: इस समय ज्यादा होता है बीमार होने का खतरा, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

24 जुलाई तक रहेगा आषाढ़ मास, इस महीने में सूर्य पूजा करने से दूर होती है बीमारियां, बढ़ती है उम्र