आपको तो नहीं पतला दिखने का पागलपन, क्योंकि ये एक बीमारी है, इसकी वजह से 21 साल की लड़की मरना चाहती है

Published : Oct 06, 2021, 10:37 AM ISTUpdated : Oct 06, 2021, 10:39 AM IST

नई दिल्ली. एक 21 साल की लड़की सुसाइड करना चाहती थी। खुद की जान देना चाहती थी। जिंदगी से प्यार ही नहीं रह गया था। दरअसल, उस लड़की (Anorexia girl) को ऐसी बीमारी हो गई, जिससे उसे हमेशा डर लगा रहता था कि कहीं वह मोटी न हो जाए। मोटी होने से अच्छा है कि मर जाए। हालांकि इस चक्कर में वह इतनी पतली (eating disorder) हो गई थी कि वह हार्ट एक मिनट में सिर्फ 32 बार ही धड़कता था, जबकि एक सामान्य व्यक्ति का हार्ट एक मिनट में 72 बार धड़कता है। इससे लड़की बहुत परेशान थी। लेकिन वह अपने दिमाग को समझा नहीं पा रही थी। लड़की का नाम शार्लोट फोस्टर है। जानें 21 साल की शार्लोट क्यों सुसाइड करना चाहती थी...?  

PREV
17
आपको तो नहीं पतला दिखने का पागलपन, क्योंकि ये एक बीमारी है, इसकी वजह से 21 साल की लड़की मरना चाहती है

21 साल की शार्लोट फोस्टर का वजन बहुत तेजी से कम हो रहा था। इसके पीछे उसकी एक सोच थी। वह एनोरेक्सिया (anorexia) से जूझ रही थी। इस बीमारी की वजह से वह इतनी ज्यादा कमजोर हो चुकी थी कि रात के वक्त उसकी हार्ट बीट तेजी से कम हो जाती थी। 

27

शार्लोट जब डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने उसे इसके पीछे की वजह बताया। डॉक्टर ने बताया कि उसका रोजाना का खाना पान इसके पीछे की एक बड़ी वजह है। पिछले साल लॉकडाउन में भी ठीक से खान पान नहीं कर पाने की वजह से उसका वजन तेजी से घटा। पिछले साल अक्टूबर में वजन घटने के बाद उसे हॉस्पिटल तक ले जाना पड़ा।

37

एनोरेक्सिया (prevention of anorexia) की वजह से शार्लोट ने अपनी डाइट पर इतनी रोक लगा रखी थी कि लेट्यूस, गाजर और कोक जीरो पर निर्भर थी। शार्लोट ने कहा, मैंने लॉकडाउन की शुरुआत में बहुत संभल कर खाना शुरू किया। मुझे खुद को लेकर बहुत बुरा लगता था। मेरी खाने की आदते खराब होने लगी थीं। मेरी डाइट बहुत खराब होने लगी थी।  
 

47

शॉर्लोट ने बताया कि जब जिम फिर से खुल गए तो मैं नॉन-स्टॉप कार्डियो जाने लगी। दरअसल मैं खाने और मोटा होने से डरती थी। मुझे लगा कि मोटा होने के बजाय मरना पसंद करूंगी। जैसे-जैसे उसका वजन कम होना शुरू हुआ, परिवार और दोस्तों ने उसके खाने की आदतों के बारे में चिंता करना शुरू कर दिया और उसे डॉक्टर से मदद मांगी। 

57

शार्लोट (anorexia patients) ने कहा, मेरी हालत बहुत खराब थी। मैं मुश्किल से बिस्तर से उठ पाती थी। मेरी मां एक दिन मेरे कमरे में आई और कहा मैं तुम्हारे लिए बहुत परेशान हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हें खो दूंगी। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और मुझे एक ईटिंग डिसऑर्डर टीम के पास भेज दिया।  मुझे तो लग रहा था कि मैं मर जाऊं। लेकिन डॉक्टर्स ने चमत्कार कर दिया। केवल 10 महीनों में मेरा जीवन बदल गया। आइसक्रीम और चॉकलेट जैसे स्नैक्स खाने से कैलोरी को बढ़ाना शुरू कर दिया।   

67

एनोरेक्सिया (what causes anorexia) एक मेंटल बीमारी है, जिसमें व्यक्ति अपने वजन को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहता है। ऐसे लोग बहुत अधिक डाइटिंग करते हैं। जिम जाते हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं वे मोटे न हो जाए। ऐसे में खाना भी बहुत कम ही खाते हैं। सही खान पान की वजह से उनकी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। 
 

77

अगर एनोरेक्सिया के लक्षण (symptoms of anorexia) की बात की जाए तो तेजी से वजन कम होना। बेहोशी आना। चक्कर आना और मासिक धर्म न होना इसके लक्षण हैं। इसके अलावा कब्ज की दिक्कत होना और नींद न आना भी इसके लक्षणों में शामिल है। 

नोट- खबर में इस्तेमाल की गईं तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें..

Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद

पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई

कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड

रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत

40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली

बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories