माता-पिता बनने में हो रही दिक्कत, तो खाएं ये 5 चीजें, स्पर्म और एग की खराबी को दूर कर देगा ये देसी तरीका

Published : Apr 14, 2023, 01:24 PM IST

हेल्थ डेस्क. खराब लाइफस्टाइल की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हर दूसरे इंसान में देखने को मिल रही है। पुरुष हो या फिर महिला उनके फर्टिलिटी पर इसका असर दिख रहा है।सवाल है कि स्पर्म और एग की क्वालिटी को बेहतर कैसे करें। 

PREV
17

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक लाखों लोग इनफर्टिलिटी के शिकार हो रहे हैं। स्मोकिंग, एल्कोहॉल और मोटापा जननांगों के हेल्थ को खराब कर देते हैं। इसके साथ ही बढ़ती उम्र और हार्मोनल परिवर्तन भी फर्टिलिटी को घटा देते हैं।

27

फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए डाइटिशियन मनप्रीत ने 5 सुपरफूड के बारे में बताया है जिसे खाने से इनफर्टिलिटी में सुधार होता है। देसी इलाज से माता-पिता की राह में आनेवाले रोड़े को दूर कर सकते हैं। आइए बताते हैं क्या-क्या डाइट में शामिल करना चाहिए।

37

अखरोट

अखरोट डाइट में शामिल करने से फर्टिलिटी क्वालिटी बेहतर होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड इस ड्राई फ्रूट में मिलता है जो प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन को बूस्ट करता है और गर्भाशय तक पर्याप्त ब्लड की सप्लाई होती है। जिससे महिला को कंसीव करने में मदद मिलती है।

47

कद्दू के बीज

प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीजों से जिंक मिलता है। यह टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के लेवल को बढ़ाता है। भ्रूण के डेवलपमेंट में मदद करता है। जिससे प्रीमैच्योर बर्थ या गर्भपात से बचा जा सकता है।

57

ओट्स

ओट्स पुरुषों के लिए बेहतर फूड है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और विटामिन बी मिलता है। यह लिवर में जमा विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करता है। विषाक्त तत्व फर्टिलिटी को कम कर सकते हैं। ऐसे में अगर यह शरीर से बाहर हो जाए तो फिर पिता बनने का सपना पूरा हो सकता है।

67

शकरकंद

यह एक सुपरफूड है, जिसे डाइट में जरूर खाना चाहिए। डायटिशियन के मुताबिक बीटा-कैरोटीन होता है, जो प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन को बढ़ाकर भ्रूण के विकास के लिए बेहतर होता है।

77

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट, विटामिन बी मौजूद होता है।यह महिलाओं के ओव्यूलेशन को सुधारता है और खून की क्वालिटी बढ़ाता है।

और पढ़ें:

Curd Side Effects:दही के फायदे तो सुने होंगे साइड इफेक्ट जानकर डेली दही खाना छोड़ देंगे

गर्मी में वजन कम करने में हो रही परेशानी, तो ले ये खीरा चैलेंज...15 दिन में लटकता हुआ पेट हो जाएगा गायब

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories