सावधान!कैडबरी चॉकलेट में मिला लिस्टेरिया वायरस, जानें सेहत को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

यूनाइटेड किंगडम (UK) में छह कैडबरी चॉकलेट (Cadbury Chocolate)डेसर्ट में लिस्टेरिया वायरस मिला है। जिसकी वजह से वहां के दुकानों से इसे हटाया जा रहा है। यह चॉकलेट खासकर गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं लिस्टेरिया  के बारे में।

Nitu Kumari | Published : May 5, 2023 8:39 AM IST

हेल्थ डेस्क. कैडबरी चॉकलेट के लवर पूरी दुनिया में मौजूद हैं। भारत में भी इसकी काफी खपत है। बच्चे से लेकर बड़ों तक इस चॉकलेट को खाने के लिए बेचैन रहते हैं। लेकिन यूके की दुकानों से इस चॉकलेट को हटाया जा रहा है। इसके पीछे वजह लिस्टेरिया वायरस (Listeria virus) है जो कैडबरी के छह प्रोडक्ट में मिला है। इस चॉकलेट को गर्भवती महिलाओं और 65 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए खतरनाक माना गया है।

यूनाइटेड किंगडम के स्टोरों से कम से कम छह कैडबरी चॉकलेट डेसर्ट को हटा दिया गया है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने पहले इसे खरीद लिया है उसे भी वापस करके रिफंड लेने के लिए कहा जा रहा है। यूके के फूड स्टैंडर्ड एसोसिएशन (एफएसए) ने कैडबरी के कई उत्पादों के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो हैं क्रंची, डेम, फ्लेक, डेयरी मिल्क बटन, और डेयरी मिल्क चंक्स 75 ग्राम चॉकलेट डेसर्ट।

लिस्टेरिया वायरस क्या है

लिस्टेरिया वायरस है जो इंसान समेत स्तनधारियों में पाया जाता है। इसके संक्रमण को लिस्टेरियोसिस कहते हैं। यह पानी, मिट्टी और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। 1998 में यह वायरस कई देशों में फैल गया था। मीट और हॉट डॉग में यह मौजूद था जिसकी वजह से 21 लोगों की जान चली गई थी।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, हर साल 10 लाख लोगों में से इसके 0.1 से 10 मामले सामने आते हैं।स्टेरियोसिस कमजोर या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

लिस्टेरिया बीमारी के लक्षण

लिस्टेरिया फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है, यही कारण है कि यह गर्भवती महिलाओं और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए असुरक्षित है।लिस्टेरिया वायरस से संक्रमित होने के सबसे आम लक्षण-

तेज बुखार,

मांसपेशियों में दर्द,

शरीर में दर्द,

दस्त, ठंड लगना

मतली और उल्टी

लिस्टेरिया और लिस्टेरियोसिस के कुछ गंभीर मामलों में व्यक्ति मेनिन्जाइटिस की चपेट में भी आ सकता है। जिससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास के ऊतकों में सूजन आ जाती है।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

इस वायरस से गर्भवती महिलाएं और 60 से ऊपर के लोगों को ज्यादा खतरा है। इसलिए यूके में इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।

क्यों पनपता है ये वायरस

काफी बार अनपाश्चराइज्ड मिल्क में लिस्टेरिया हो सकता है। कैडबरी की चॉकलेट बनाने में दूध का भी प्रयोग होता है तो हो सकता है कि ये बैक्टीरिया वहां से आया हो। लेकिन इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

और पढ़ें:

World hand hygiene day 2023: 1 दिन में कम से कम इतने बार हाथ धोना है जरूरी

नीम-हकीम खतरे में जान!डायबिटीज के देसी इलाज के लिए महिला ने खाई कच्चा मछली, किडनी हो गई फेल

Share this article
click me!