देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा केस, डीजीपी बोले- पाकिस्तान कोरोना फैलाने के लिए संक्रमितों को भेज रहा

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। बुधवार को राजस्थान में 133 नए केस सामने आए हैं। जबकि गुजरात में 94 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। आज देश में 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 96 लोग ठीक हुए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 22, 2020 2:00 AM IST / Updated: Apr 22 2020, 05:54 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार 482 हो गई है। बुधवार को राजस्थान में 133 नए केस सामने आए हैं। जबकि गुजरात में 94, मध्यप्रदेश में 35 तो आंध्र प्रदेश में 56 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। आज देश में 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 96 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पहले आतंकी भेजता था। लेकिन अब कश्मीर में कोरोना फैलाने के लिए संक्रमित मरीजों को भेज रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के 18601 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अब तक 3252 लोगों को ठीक किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, पिछले 24 घंटे में 705 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के खिलाफ लोगों के ठीक होने का प्रतिशत 17.48% है।

अपडेट्स-

-सरकार ने कोरोना को लेकर रोज होने वाली स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की ब्रीफिंग को घटाकर 4 दिन करने का फैसला लिया। सरकार प्रेस रिलीज के जरिए भी जानकारी देगी। अब ब्रीफिंग एक-एक दिन छोड़कर की जाएगी।

- गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। शाह ने संकट के वक्त में डॉक्टरों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उनकी अपील पर आईएमए ने गुरुवार को होने वाला सांकेतिक प्रदर्शन टाल दिया।

- नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी संक्रमित मिला। वह 15 अप्रैल को ऑफिस पहुंचा था। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने राजीव गांधी भवन स्थित मंत्रालय के (बी) विंग की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया। यहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

-पंजाब में 6 माह की मासूम संक्रमित पाई गई है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 

- कोरोना के खिलाफ फ्रंटलाइन में खड़े वॉरियर्स पर हो रहे हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार अध्यादेश ला रही है, जिसमें हमला करने वालों को 6 माह से लेकर 7 साल तक की जेल और 1 लाख से 5 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह अध्यादेश प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के बाद तुरंत लागू हो जाएगा। 

लगातार चौथे दिन 1 हजार से ज्यादा नए मरीज

देश में मंगलवार को 1537 नए मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 552, गुजरात में 239, राजस्थान में 159, उत्तर प्रदेश में 153 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 702 मरीज ठीक भी हुए। जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में 19-19 लोगों ने दम तोड़ा है। तो मध्यप्रदेश में 4 उत्तर प्रदेश में 3 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में रिकॉर्ड 53 लोगों की मौत हुई है। 

नोएडा बार्डर किया गया सील 

गाजियाबाद के बाद नोएडा ने भी दिल्ली से लगी अपनी सीमाओं को मंगलवार को सील कर दिया। नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस बात की संभावना जताई गई है कि दिल्ली और नोएडा के बीच लोगों की आवाजाही से संक्रमण बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिले में कोरोना के कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका दिल्ली कनेक्शन था। इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।हालांकि, इसमें जरूरी सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को छूट दी गई है। 

भारत 17 देशों जहां 20 हजार से ज्यादा मरीज 

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार से अधिक है। जिसके बाद भारत दुनिया के उन 17 देशों में शामिल हो गया है जहां संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा केस हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 लाख कोरोना पॉजिटिव हैं। दूसरे स्थान पर स्पेन है, यहां 2 लाख से ज्यादा कोविड-19 के मरीज हैं। इटली(183957), फ्रांस (155383), जर्मनी (148024) ब्रिटेन(129044) कोरोना के मरीज हैं। इसके अलावा तुर्की, ईरान, चीन, रूस, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और पुर्तगाल में भी संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। 

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 552 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हुई है। जिन लोगों की जान गई उनमें 12 मुंबई से, पुणे से 3, ठाणे से दो और पिंपरी चिंचवड़ से 1 मरीज शामिल है। अकेले मुंबई में अब तक संक्रमण के 3445 केस सामने आ चुके हैं जबकि 150 लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य में अब तक 251 मरीजों की मौत हुई है। जबकि यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5218 तक पहुंच गई है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में बुधवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को यहां 67 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4 लोगों ने दम तोड़ा था। इंदौर में थाना इंचार्ज यशवंत पाल (59) ने जान गंवाई। वे उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ थे। पाल 27 मार्च को ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। 2 मरीजों की मौत भोपाल में हुई। उनकी उम्र 60 और 70 साल थी। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 80 हो गई। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1587 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 152 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

राजस्थान- यहां कोरोना का कहर जारी है आज बुधवार को 133 नए केस सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार को 159 मामले आए थे। राज्य में अब तक 328 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1868 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक मरीज जयपुर में हैं यहां 72 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 657 हो गया है। जबकि जोधपुर में 276 तो कोटा में 108 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 153 नए मामलों की पुष्टि हुई। कुल संक्रमितों में से 140 ठीक हो चुके हैं। अब तक 21 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा आगरा प्रभावित है। यहां मरीजों पछले 24 घंटे में 65 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या 306 हो गई है। वहीं, लखनऊ में 169 तो गौतमबुद्धनगर में 102 मरीज हैं। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 153 है। 

गुजरात- यहां बुधवार को 94 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के 239 मामले आए थे। जबकि 19 मरीजों की मौत हो गई थी। आज यहां 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। राज्य में अब तक इस महामारी से 95 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि 144 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी मिल चुकी है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2272 हो गई है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र52184245722251
दिल्ली2156149861147
मध्यप्रदेश1587135515280
तमिलनाडु159694363518
राजस्थान1868151332827
गुजरात2272203314495
उत्तर प्रदेश1337115416221
तेलंगाना92871119423
आंध्र प्रदेश81366912024
केरल42611730702
कर्नाटक42527912917
जम्मू-कश्मीर4073218105
पश्चिम बंगाल4233357315
हरियाणा26010415303
पंजाब2511864916
बिहार136924202
ओडिशा83503201
उत्तराखंड462818-
हिमाचल प्रदेश39211602
छत्तीसगढ़361026-
असम35151901
झारखंड46400402
चंडीगढ़271314-
लद्दाख180414-
अंडमान निकोबार 170611-
मेघालय1211-01
गोवा07-07-
पुदुचेरी070601-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा020101-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम0101--
नागालैंड0101--
TOTAL20,48215,7574,072653

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!