1 February 2026 Ka Panchang: 1 फरवरी, रविवार को माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन संत रविदास की जयंती भी रहेगी। दिन भर पुष्य नक्षत्र होने से इस पर्व का महत्व और भी अधिक रहेगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 फरवरी 2026, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान करने की परंपरा है। संत रविदास की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। रविवार को प्रीति, आयुष्मान, श्रीवत्स, वज्र, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Rashifal February 2026: फरवरी में किसे मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मासिक राशिफल से
1 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, ले सकते हैं गलत निर्णय-बिगड़ेगी सेहत
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 47 मिनिट से 06 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
1 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Feb 01 5:43 PM
चन्द्रास्त - Feb 02 7:23 AM
1 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (1 February 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:33 से 09:55 तक
दोपहर 12:18 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:02 तक
दोपहर 03:24 से शाम 04:46 तक
1 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
सुबह 08:33 से 09:55 तक
सुबह 09:55 से 11:17 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:18 से 01:02 तक
दोपहर 02:02 से 03:25 तक
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
