Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: 20 नवंबर, गुरुवार को शोभन, अतिगण्ड, वर्धमान, अतिगण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

20 November 2025 Ka Rashifal: 20 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को धन लाभ होगा, सेहत ठीक रहेगी। वृषभ वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी और प्रेम संबंधों में सफलता भी। कर्क राशि वालों को अधूरे काम पूरे होंगे, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक संबंधों में दूरियां खत्म होंगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आज आ सकते हैं। गलत कामों से दूर रहें नहीं तो समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। ये नया र्स्टाटअप शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। एक्स्ट्रा आमदनी की स्थिति बनेगी। बिजनेस-नौकरी में भी लाभ होगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें नहीं तो आपका ये पैसा डूब सकता है।

मिथुन राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बिजनेस या नौकरी में काम भी अधिकता परेशान कर सकती है। आज आप बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपकी व्यवहार की तारीफ होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से छिटपुट विवाद की स्थिति भी बन सकती है। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है।

सिंह राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। संतान से सहयोग मिलेगा। सेहत का खास ध्यान रखें, ब्लड प्रेशर के मरीज समय पर चेकअप करवाएं। रिश्तों को बनाए रखने के लिए थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। दिन मिला-जुला रहेगा।

कन्या राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। बिजनेस से जुड़ी इनकी योजनाएं भी सफल होंगी। कोई पुराना दोस्त आज आपको मिल सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाने के योग बन रहे हैं। मनपसंद भोजन मिलेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं नहीं तो गलत फैसला ले सकते हैं। नींद की कमी नए रोगों का कारण बन सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत का साथ आज नहीं मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा ज्यादा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों पर आज कोई झूठा आरोप लग सकता है। कोई जरूरी काम अटक सकता है जिससे मन में टीस बनी रहेगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लें। परिवार में पैसों के कारण किसी से बहस हो सकती है।

धनु राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेविंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होकर प्रमोशन कर सकते हैं।

मकर राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकते हैं। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

कुंभ राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। नौकरी में काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। किस्मत का साथ भी आज कम ही मिलेगा। यात्राओं में ज्यादा खर्चा हो सकता है जिससे बिजट बिगड़ेगा। जरूरी कामों के लिए पैसा उधार लेना पड़ेगा।

मीन राशिफल 20 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

सोचे हुए काम पूरे होंगे। पैसे कमाने के कईं मौके मिलेंगे। नौकरी में आप पूरे जोश से काम करेंगे। लव लाइफ में रोमांस के मौके मिलेंगे। शेयर और दलाली करने वाले लोगों को भी फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।