ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पाप ग्रह माना गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु-केतु सिर्फ अशुभ फल ही देते हैं। ये जिस जिसकी कुंडली में शुभ योग बनाते हैं उसे मालामाल भी कर देते हैं। जानें साल 2025 में राहु-केतु कब राशि बदलेंगे। 

Rahu-Ketu Rashifal 2025 :ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें राहु-केतु भी शामिल है। आमतौर पर ये माना जाता है कि राहु-केतु सिर्फ अशुभ फल ही देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। राहु-केतु जिसकी कुंडली में शुभ योग बनाते हैं, उसे मालामाल कर देते हैं और हर तरह का सुख प्रदान करते हैं। साल 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। इसका शुभ प्रभाव 3 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा मिलेगा। जानें राहु-केतु कब बदलेंगे राशि और किन राशियों को इससे फायदा होगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2025 में राहु-केतु कब बदलेंगे राशि?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राहु और केतु एक राशि में 18 महीने तक रहते हैं और एक साथ ही दोनों राशि बदलते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में स्थित है। 18 मई 2025 में राहु मीन से निकलकर कुंभ में और केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, मगर 3 राशि वालों को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा।

मिथुन वालों को मिलेगी सफलता

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों को कईं मामलों में सफलता मिलेगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होगी। धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे इस राशि के लोगों को होंगे। सेहत भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि भी इस दौरान मिल सकती है।

धनु वालों शुरू करेंगे नया बिजनेस

इस राशि के लोग राहु-केतु के शुभ प्रभाव से नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें अच्छा-खासा लाभ होगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। बेरोजागरों को रोजगार मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग भी इसृ दौरान बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है।

मकर वालों को मिलेगा बड़ा पद

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है, जिससे इनके रुतबे में बढोत्तरी होगी। धन लाभ के मौके भी कईं बार मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे वे सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। इससे इनके भविष्य पर भी अच्छा असर होगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

मीन शनि राशिफल 2025: बजट बिगड़ने से रहेंगे परेशान, हो सकता है ट्रांसफर


कुंभ शनि राशिफल 2025: शनि के फेर में बीतेगा साल, हर काम में आएंगी अड़चनें


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।