Today Horoscope: 21 सितंबर 2025 को सर्वार्थसिद्धि, शुभ, शुक्ल, छत्र और मित्र नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। वहीं चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
21 September 2025 Ka Rashifal: 21 सितंबर, रविवार को मेष राशि वाले बिजनेस में बड़ा सौदा करेंगे, प्रॉपर्टी से लाभ होगा। वृष राशि वाले मुसीबत में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, संतान की चिंता सताएगी। कर्क राशि वाले नया काम शुरू करेंगे, इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
मेष राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 4 राशि वालों के बिगड़ेंगे काम, बैंक बैलेंस में आएगी कमी-भूलकर भी न करें इन्वेस्टमेंट
वृषभ राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से और बिगड़ सकती है। उधार दिए हुए पैसा डूब सकते हैं। दिन बहुत खराब बीतेगा।
मिथुन राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे न होने से अधिकारी नाराज रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है। बिना सोचे-समझे किसी कागज पर साइन न करें।
कर्क राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। निवेश से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।
सिंह राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इन्हें आज परेशानियों से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट् को मेहनत का फल मिलेगा।
कन्या राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। सेहत से जुड़ी परेशानियां पहले से काफी कम हो सकती हैं।
तुला राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिगड़े हुए पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। बिजनेस में नया एग्रीमेंट सोच-समझकर करें। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इनकम के नए सोर्स आज बनेंगे। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। कामकाज में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
धनु राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई भी बड़ा सौदा न करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहने में ही भलाई है। नौकरी में नए अधिकारी आपको परेशान करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच लग सकती है। खर्च पर काबू रखने की कोशिश करना जरूरी है।
मकर राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के जो लोग सरकारी पदों पर हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार न दें। साझेदारी के कामों में नुकसान संभव है। परिवार में किसी बात को लेकर भाई-बहन से विवाद हो सकता है। निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है।
मीन राशिफल 21 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। माता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
