Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: 22 नवंबर, शनिवार को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन सुकर्मा, धृति, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी का असर सभी राशियों पर होगा। आगे पढ़ें आज का राशिफल…

22 November 2025 Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले दूसरों के विवाद से दूर रहें, इनका पैसा भी काफी खर्च होगा। वृषभ राशि वाले बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे, स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद संभव है, ये दुश्मनों से सावधान रहें। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, सेहत पहले से ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग वर्क प्लेस पर तनाव का अनुभव करेंगे। बेकार के कामों में पैसा खर्च होगा। दूसरों के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। म्युचुअल फण्ड या शेयर बाजार आदि में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। मित्रों से कोई विवाद है तो वह आज खत्म हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

वर्क प्लेस पर किसी सहकर्मी से विवाद संभव है। परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी मे अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

स्टूडेंट्स को मनचाहा परीक्षा परिणाम मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में नई डील करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें घाटा होने की आशंका है। ये लोग दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। पैसों के लेन-देन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कन्या राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। इनकम का कोई दूसरा सोर्स भी बन सकता है। प्रेम विवाह के लिए परिवार राजी हो सकते हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।

तुला राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस चलाने के लिए किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। डायबिटीज के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही भारी पड़ेगी। गैरकानूनी कामों की ओर रुझान हो सकात है। बेरोजगार लोग को नौकरी की चिंता सताएगी।

वृश्चिक राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जरूरी कामों में देरी से थोड़ी टेंशन हो सकती है। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। आर्ट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग आज ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। कमर दर्द के कारण चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर होने के योग बन रहे हैं। आज आपको यात्रा पर जाने से बचना चाहिए।

मकर राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। लोग आपकी बातों से काफी इम्प्रेस हो सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को मनचाहा भोजन मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों की तंगी खत्म होगी। मकान-दुकान या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

मीन राशिफल 22 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। किस्मत का साथ भी प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरु के मार्गदर्शन से बड़ी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।