Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: 23 नवंबर, रविवार को राहु और केतु नक्षत्र बदलेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन…

23 November 2025 Ka Rashifal: 23 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों के काम बिगड़ सकते हैं, कोई अज्ञात भय रहेगा। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, बिजनेस में लाभ होगा। मिथुन राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें, इन्हें मेहनत का फल प्राप्त होगा। कर्क राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, योजनाएं सफल रहेंगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग अपने विचार दूसरों पर थोपने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं रहेंगे। गुस्से के कारण इनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आय में कमी चिंता का विषय हो सकती है। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। महिलाएं सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की फैमिली लाइफ शानदार रहेगी। ये किसी रोमांचक या मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग दुश्मनों से सावधान रहें, इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। वर्क प्लेस पर वर्चस्व बढ़ेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। विपरीत स्थिति में भी आप अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। अविवाहितों का विवाह तय होने की संभावना है। योजना से किए गए सभी काम सफल साबित होंगे।

सिंह राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग आज वर्क प्लेस पर परेशानी का अनुभव करेंगे। इनके अच्छे कामों की सराहना के बजाए आलोचना होगी, जिससे इनका मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। समय का सदुपयोग करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

परिवार का माहौल आज ठीक नहीं रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों के सेहत की चिंता सताएगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेहत की बातों की समझें और उनका पालन करें।

तुला राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। नौकरी में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है, इस समय इन्हें धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी शादी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। नए काम की योजना बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आज अटके हुए काम निपटाने में सफल रहेंगे जिससे आपको मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। वर्क प्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। मित्रों से चल रहा विवाद खत्म होगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग आज बेकार के कामों में पैसा खर्च कर सकते हैं। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा पर जाने से बचें। इनकम कम होगी और खर्च ज्यादा जिससे बजट बिगड़ सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो संकट में फंस सकते हैं।

मकर राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी लेकिन फिर भी आप इसे संभालने में सफल रहेंगे। आपके नेतृत्व की सभी लोग प्रशंसा करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

किसी वजह से मन में वैराग्य का भाव आ सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। अगर सेहत को लेकर कोई परेशानी है तो उसमें आराम मिल सकता है। लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है।

मीन राशिफल 23 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की दिनचर्या में काफी सुधार आ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति इनका रूझान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, डेट पर भी जा सकते हैं। बच्चों को आगे बढ़ाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। नौकरी में अधिकारी से बहस भूलकर न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।