Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: 27 नवंबर, गुरुवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां राहु से युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

27 November 2025 Ka Rashifal: 27 नवंबर 2025 को मेष राशि के लोग बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, सेहत के लिए दिन ठीक है। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। मिथुन राशि वाले को साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, ये नया वाहन खरीद सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल

मेष राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ये अपने विरोधियों पर अधिक विश्वास न करें नहीं तो धोखा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। युवाओं को रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस

वृषभ राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। बड़े भाई-बहनों से अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी।

मिथुन राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

कुछ जरूरी कामों में देरी भारी पड़ सकती है। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें तो अच्छा है। शेयर बाजार या सट्टे आदि में इन्वेस्टमेंट न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा।

कर्क राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

सिंह राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

वर्क प्लेस पर मनमानी करना भारी पड़ सकता है। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आप इनकम के दूसरे जरियों पर भी फोकस करेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। किसी को भी पैसा देने से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आप स्वयं को अधिक फ्रेश महसूस करेंगे। आपका कान्फिडेंस लेवल भी बढ़ा हुआ रहेगा। गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण न रखें। स्टूडेंट्स को मनचाहा परीक्षा परिणाम मिलेगा।

तुला राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साझेदारी के काम में परेशानी हो सकती है। बेकार के खर्च आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। समस्याओं का समाधान सोच-समझकर करें। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। संतान के कारण किसी से विवाद होगा।

वृश्चिक राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

प्रायवेट नौकरी कर रहे लोगों की इनकम में तेजी आएगी। अधिकारी भी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है, इससे आपका ही लाभ होगा। ज्यादा काम करने से थकान संभव है इसिलए थोड़ा आराम भी करें।

धनु राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। ज्यादा गुस्सा आपके बनते काम बिगाड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई जरूरी काम अटकने से टेंशन बढ़ेगी। अपनी गलत आदतों के कारण समाज में अपमानित हो सकते हैं। जिद्दी स्वभाव और अपशब्दों से बचकर रहें, यही आपके लिए अच्छा है।

कुंभ राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पैसा कमाने के चक्कर में गैरकानूनी कामों में न फंसे। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मामा और मौसी से बड़ा सपोर्ट आपका मिलेगा।

मीन राशिफल 27 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

वर्कप्लेस पर आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।