Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: 29 नवंबर, शनिवार को मीन राशि चंद्रमा और शनि की युति बनेगी, जिससे विष योग का निर्माण होगा। जानें इस अशुभ योग का किस राशि पर कैसा असर होगा?

29 November 2025 Ka Rashifal: 29 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को धन लाभ होगा, पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। वृषभ राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, परिजनों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को बनते काम बिगड़ सकते हैं, मन में निगेटिव विचार आ सकते हैं। कर्क राशि वाले खुश रहेंगे, सेहत का ध्यान रखें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

मेष राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों के मन धर्म-कर्म के कामों में लगा रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बिजनेस की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। अटका हुआ पैसा भी आपको आज मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग

वृषभ राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैतृक बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। परिजनों का साथ मिलेगा। धन लाभ संभव है।

मिथुन राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

मन में कोई निगेटिव विचार आज आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। युवा प्रेम संबंधों को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता की बात मानें और उनका सम्मान करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वर्क प्लेस पर आपके प्रदर्शन में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर परेशानी संभव है। आपका मन गलत कामों की ओर आकर्षित हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय भी ये लोग ले सकते हैं।

सिंह राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

घर में खुशहाली का वातावरण करेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रेहंगे। प्रेम संबंध में और ज्यादा मजबूती आएगी। अपनी रुचि के काम करने से आपको बहुत खुशी होगी। माता-पिता की ओर से धन लाभ के योग भी आज बन सकते हैं।

कन्या राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। जमीन-जायदाद से बड़ा फायदा हो सकता है। घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको बहुत खुशी होगी। बिजनेस में बड़े अनुबंध होने के योग भी बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

नए बिजनेस की शुरूआत के लिए समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ेगा जिससे बजट बिगड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल नहीं है। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

वृश्चिक राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग परिजनों के साथ समय बिताएंगे। किसी मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के रिश्ते तय हो सकते हैं। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। बिजनेस को लेकर बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं।

धनु राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में दरार आ सकती है। कोई जरूरी काम देर से होने के कारण तनाव बना रहेगा। किसी गंभीर निर्णय को लेने में आपसे चूक हो सकती है। ससुराल के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।

मकर राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

समाज में आपकी योग्यता साबित होगी जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। बिजनेस के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सेहत में सुधार आने से खुशी होगी।

कुंभ राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानी आ सकीत है। माता-पिता की सेहत को लेकर परेशानी महसूस करेंगे। नए कामों में रूचि पैदा होगी। पेट दर्द हो सकता है इसलिए तली-गली चीजें खाने से बचें। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। अगर कोई कर्ज है तो उसे चुकाने में सफलता मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।