Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: 30 नवंबर, रविवार को बुध ग्रह वक्री से पुन: मार्गी होगा जिसका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें इस अशुभ योग का किस राशि पर कैसा असर होगा?

30 November 2025 Ka Rashifal: 30 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों से लोग नाराज रहेंगे, सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि वाले की इनकम बढ़ेगी, अटके काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले के प्रेम संबंध पूरे होंगे, समाज में सम्मान मिलेगा। कर्क राशि वाले के लिए दिन शुभ है, संतान से सुख मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

मेष राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों से लोग किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें। अनावश्यक कामों में समय बर्बाद हो सकता है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। शाम को खास दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: त्रिग्रही योग से चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, होगा धन लाभ-मिलेगा प्रमोशन

वृषभ राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में इनकम बढ़ सकती है। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर लाइफ पार्टनर की सलाह काम आएगी। नौकरी में अटके हुए कामों में गति आएगी। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

मिथुन राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जम्मेदारी आपको मिल सकती है। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिल सकता है।

कर्क राशिफल 29 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। युवाओं को रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। कारोबार ये जुड़ी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस के निर्णय सोच-समझकर करें। भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। परिवार में किसी की बीमारी पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद रहेगी। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

कन्या राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अविवाहत लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बढ़ सकता है। नौकरी में आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

तुला राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। अगर लोन लेना चाह रहे हैं तो ये काम भी आसानी से हो जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार होगा। नए विषयों पर शोध करने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी। प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।

धनु राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

घर के बड़े-बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। कुछ लोग बिना वजह आपकी बुराई भी कर सकते हैं। परिजनों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे। तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा।

मकर राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग पॉजिटिव एनर्जी का अनुभव करेंगे। आयात-निर्यात का बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व बढ़ा हुआ रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिल सकती है। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। डायबिटिज के रोगी सेहत का ध्यान रखें। दिन बहुत ही शुभ और अच्छा गुजरेगा।

मीन राशिफल 30 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। दिनचर्या में कुछ फेरबदल हो सकता है। माता-पिता की सेहत पहले से ठीक रहेगी। नए कामों में रुचि रहेगी। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नए प्रेम संबंधों से बचकर रहने में भलाई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।