Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: 8 दिसंबर, सोमवार को प्रजापति, सौम्य, ब्रह्म, और इंद्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे पढ़ें पूरा राशिफल।
8 December 2025 Ka Rashifal: 8 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले का किसी से तनाव हो सकता है, विद्यार्थी लापरवाह हो सकते हैं। वृषभ राशि वाले को अच्छी खबर मिलेगी, सुख-सुविधाओं का मजा लेंगे। मिथुन राशि वाले नई योजनाओं पर काम करेंगे, विरोधी भारी पड़ेंगे। कर्क राशि वाले बिजनसे में नई डील करेंगे, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?
मेष राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि वालों का रिश्तेदारों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की मदद करके आपको बहुत खुशी होगी। जिस काम को आप बहुत आसान मान रहे हैं उसे लेकर काफी परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स
वृषभ राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कोई अच्छी खबर भी आज सुनने को मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा मजा आप लेंगे। बिजनेस में सहयोगियों की पूरी मदद आज आपको मिल सकती है।
मिथुन राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप भविष्य की योजनाओं को लेकर काम करेंगे। घर की जिम्मेदारियां ठीक से निभाएंगे। महिलाओं को किसी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आप पर भारी पड़ सकते हैं। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना होगा।
कर्क राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि वालों के पुराने काम हो सकते हैं। पिता के साथ किसी जरूरी बात पर चर्चा हो सकती है। लव लाइफ में सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बिजनेस में नए अनुबंध आज हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
महिलाओं को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। गलत खान-पान के कारण पेट में जलन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर घर वालों से बात हो सकती है। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है जिससे आप थकान का अनुभव करेंगे।
कन्या राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग आज सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहेंगे। खर्चों में पहले से कमी आ सकती है। बिजनेस में कोई अच्छी डील आज हो सकती है। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। दिन मिला-जुला रहेगा।
तुला राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ेगा। रुचि के अनुसार सभी काम पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ की स्थिति बनेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग अपना पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकेत हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा होने से थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। आज आप अनजान लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं, इससे नुकसान होगा।
धनु राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें। पुराने विवाद फिर से आपको परेशान कर सकते हैं। महिलाएं किचन में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी की भी गारण्टी लेने से आप बचें।
मकर राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों की प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आवश्यक काम समय से पहले पूरे होने से राहत मिलेगी। आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग आज बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहेंगे। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। आपको मल्टी टास्किंग करनी पड़ेगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
मीन राशिफल 8 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। लाइफ पार्टनर से आपको कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़े नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
