Aaj ka Panchang 10 December 2023: 10 दिसंबर को पहले स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:18 से 05:37 तक रहेगा। 

हिंदू पंचांग के हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और हर दुख दूर होता है। इस बार ये व्रत 10 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा। रविवार को प्रदोष व्रत होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 December 2023)
10 दिसंबर 2023, दिन रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। रविवार को स्वाती नक्षत्र सुबह 11.40 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:18 से 05:37 तक रहेगी।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा और शुक्र तुला राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

10 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 10 4:10 AM
चन्द्रास्त - Dec 10 3:30 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:40 PM
अमृत काल - 03:17 AM – 04:54 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM – 06:13 AM

10 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:19 PM – 1:39 PM
कुलिक - 2:58 PM – 4:18 PM
दुर्मुहूर्त - 04:12 PM – 04:55 PM
वर्ज्यम् - 05:31 PM – 07:09 PM


ये भी पढ़ें-

Amavasya Dates 2024: साल 2024 में कब-कब है अमावस्या तिथि?


Purnima 2024 Dates: साल 2024 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा? यहां जानें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।